मंगलुरु (कर्नाटक), 24 अगस्त (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तुर में हाल में दो समुदायों के बीच संघर्ष की घटना के बाद ईद मिलाद से पूर्व पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सुरक्षा उपायों के तहत, पुलिस ने लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने के लिए सोमवार को पुत्तुर नगर में ‘रूट’ मार्च किया। इस त्योहार के दौरान किसी भी दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान को जबरदस्ती बंद न कराया जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि इन सुरक्षा व्यवस्था उपायों में एक अपर पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस उपाधीक्षक, आठ पुलिस उप निरीक्षकों, 10 सहायक उप निरीक्षकों और 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
उन्होंने कहा कि पुत्तुर नगर थानाक्षेत्र में कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस के पांच प्लाटून, जिला सशस्त्र रिजर्व (डीएआर) के तीन प्लाटून और विशेष बल का एक प्लाटून भी तैनात किया गया है।
क्रवार को एक दुकान में छायाप्रति निकलवाने के दौरान एक दस्तावेज खराब होने को लेकर दो समुदाय के सदस्यों के बीच झगड़ा हो गया था।
भाषा सं राजेंद्र राजकुमार
राजकुमार