नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसे कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) से इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक विरोध मार्च के लिए अनुमति के संबंध में कोई अनुरोध पत्र नहीं मिला है।
एक पुलिस सूत्र ने कहा, 'हमें अब तक कोई अनुरोध पत्र नहीं मिला है। अगर हमें कोई अनुरोध मिलता है, तो हम उसकी समीक्षा करेंगे।'
कॉजपा ने पांच सितंबर को दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का सोमवार को आह्वान किया। संगठन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ 36 दिन तक चले आंदोलन को वापस लेने के लिए 25 जुलाई को किए गए वादों को पूरा नहीं किया।
कॉजपा के एक बयान के अनुसार, शिक्षक दिवस पर होने वाला मार्च इंडिया गेट से शुरू होगा और दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा।
कॉजपा ने कहा कि मार्च का नेतृत्व उन छात्रों के परिजन करेंगे, जिन्होंने नीट परीक्षा रद्द होने और उसके बाद दोबारा परीक्षा कराए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा जुलाई में हुए आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की ज्यादती का सामना करने वाले छात्रों के परिजन भी मार्च में शामिल होंगे।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप