Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पूर्वी लीबिया में आतंकवाद के आरोपों में दोषी ठहराए गए 10 लोगों को मौत की सजा दी गई

काहिरा, 24 अगस्त (एपी) पूर्वी लीबिया में आतंकवाद से जुड़े आरोपों में सैन्य अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद 10 लोगों को मौत की सजा दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौत की सजा दिए जाने संबंधी घोषणा रविवार को की गई, जिसकी उत्तरी अफ़्रीकी देश में मानवाधिकार समूहों ने निंदा की है। यह देश विरोधी गुटों के बीच बंटा है और हर गुट को अलग-अलग मिलिशिया तथा विदेशी सरकारों का समर्थन हासिल है।

पूर्वी लीबिया में सैन्य अभियोजक कार्यालय ने बताया कि कई साल तक चले मुक़दमों के बाद 10 लोगों को ‘फायरिंग स्क्वाड’ के ज़रिए मौत की सज़ा दी गई।

इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि इन लोगों को आतंकवादी समूहों में शामिल होने से लेकर सैन्यकर्मियों और नागरिकों की हत्या करने जैसे आरोपों में दोषी ठहराया गया।

बयान में आरोपों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई, तथा न ही यह बताया गया कि मौत की सजा कब या कहाँ दी गई, लेकिन यह कहा गया कि ‘‘सभी कानूनी प्रक्रियाएँ’’ पूरी होने के बाद उन्हें मृत्युदंड दे दिया गया।

एपी नेत्रपाल नरेश

नरेश