Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने खेल नकद पुरस्कारों में सुधारों को मंजूरी दी

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने सोमवार को राज्य के उन खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों के लिए नकद पुरस्कार नीति में बदलावों को मंजूरी दे दी, जो अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हैं। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल ने दो निजी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दी है। इनमें नागपुर में लता मंगेशकर विश्वविद्यालय और अहिल्यानगर में डॉ. बालासाहेब विखे पाटिल विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इन निजी विश्वविद्यालयों में चिकित्सा, दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी और नर्सिंग के स्नातक, स्नातकोत्तर और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

मंत्रिमंडल ने सांगली जिले के जत में प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 2,585 वर्ग मीटर सरकारी भूमि स्थानीय नगर परिषद को आवंटित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

एक अन्य फैसले में सरकार ने नासिक जिले की निफाड़ तहसील के पिंपलगांव बसवंत में सिविल अदालत स्थापित करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही आवश्यक पदों के सृजन और संबंधित खर्च के प्रावधान को भी मंजूरी दी गई।

भाषा रंजन नरेश अविनाश

अविनाश