Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पाकिस्तान : नमाज न पढ़ने पर व्यक्ति ने दो पोतों की हत्या की

लाहौर, 24 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 65 वर्षीय एक व्यक्ति ने नमाज न पढ़ने पर अपने दो नाबालिग पोतों की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने नमाज न पढ़ने को लेकर हुए झगड़े में अपनी पत्नी और बहू पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पुलिस के मुताबिक, यह वारदात शनिवार रात प्रांतीय राजधानी लाहौर के फैसलाबाद जिले के मामुकंजन शहर स्थित गौसिया कॉलोनी में हुई।

पुलिस ने परिजन के हवाले से बताया कि आरोपी शाह मुहम्मद “धार्मिक कट्टरपंथी” है, जिसका दिन में पांच बार नमाज पढ़ने के लिए दबाव डालने को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ अक्सर झगड़ होता था।

पुलिस के अनुसार, “शनिवार रात शाह का अपनी पत्नी आसिया बीबी और बहू हुमैरा के साथ ईशा की नमाज (रात की नमाज) न पढ़ने को लेकर झगड़ा हुआ। बहस बढ़ने पर शाह ने एक बड़ा चाकू उठाया और दोनों पर हमला कर दिया। गुस्से में आकर उसने अपने दो नाबालिग पोतों-नबील (6) और अदील (5) पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।”

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों ने शाह को काबू में करके पुलिस के हवाले कर दिया।

उसने बताया कि आसिया और हुमैरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत “बेहद गंभीर” बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में शाह के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश