Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गोयल ने जापानी कंपनियों से भारत से इस्पात खरीदने का आग्रह किया

तोक्यो, 24 अगस्त (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को जापानी कंपनियों से भारत से इस्पात खरीदने का आग्रह करते हुए कहा कि भारतीय कंपनियां उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का विनिर्माण करती हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिका (50 प्रतिशत), ब्रिटेन और यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की तुलना में भारत ने इस्पात पर केवल 12 प्रतिशत रक्षोपाय (सेफगार्ड) शुल्क लगाया है।

गोयल यहां जापानी व्यवसायों के साथ एक गोलमेज बैठक के दौरान सेफगार्ड शुल्क पर सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत ने सेफगार्ड शुल्क लगाने में संतुलित नजरिया अपनाया है। केवल निचली श्रेणी के उत्पादों पर ही यह शुल्क लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देश अतिरिक्त इस्पात क्षमता का सामना कर रहे हैं और इसके चलते अपने घरेलू उद्योगों की सुरक्षा के लिए संरक्षण उपाय कर रहे हैं। भारतीय उद्योग ने चीन जैसे देशों में इस्पात की अतिरिक्त क्षमता को लेकर चिंता जताई है।

उन्होंने कहा, ''भारत आज भी इस्पात का शुद्ध आयातक है। इसलिए हमारे पास अपनी क्षमता का विस्तार करने, वास्तव में अपनी क्षमता को दोगुना करने की पर्याप्त गुंजाइश है और लोग पैसा निवेश कर रहे हैं। जब वे पैसा निवेश कर रहे हैं तो वे सुरक्षा चाहते हैं, ताकि कल उन्हें डंपिंग का सामना न करना पड़े।’’

भाषा अजय पाण्डेय

अजय