नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को जस्ता की कीमत 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 404.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 4.40 रुपये या 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 404.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 654 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश