Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 15 पैसे की तेजी के साथ 347.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 15 पैसे यानी 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 347.30 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 612 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश