Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,46,819 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 222 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,46,819 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,748 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.86 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश