नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,283 रुपये की तेजी के साथ 1,63,721 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,283 रुपये यानी 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,63,721 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 3,424 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों क लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,648.78 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश