Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 167 रुपये की गिरावट के साथ 8,192 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 167 रुपये या 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,192 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 8,897 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने जमा सौदों की कटान करने से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.50 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.39 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 93.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश