Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन, दो अन्य आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में नियुक्त

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) केंद्र सरकार ने पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन, पूर्व नौकरशाह एनी जॉर्ज मैथ्यू और सलाहकार कंपनी बीसीजी इंडिया के चेयरमैन जनमेजय कुमार सिन्हा को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में नियुक्त किया है।

आरबीआई ने सोमवार को बयान में कहा कि इन तीनों को 24 अगस्त से चार साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, केंद्रीय निदेशक मंडल में अंशकालिक गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

सरकार ने पिछले सप्ताह उद्योगपति आनंद गोपाल महिंद्रा को भी बोर्ड में अंशकालिक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया था।

इसरो के पूर्व चेयरमैन सोमनाथ श्रीधर पणिक्कर को भी पिछले सप्ताह निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया था।

बोर्ड के अन्य सदस्यों में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी रेवती अय्यर शामिल हैं। शोध संस्थान विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के महानिदेशक सचिन चतुर्वेदी भी बोर्ड के सदस्य हैं।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा, डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता, एससी मुर्मू और रोहित जैन, आर्थिक मामलों की सचिव अनुराधा ठाकुर तथा वित्तीय सेवा सचिव संजय लोहिया भी बोर्ड में शामिल हैं।

भाषा रमण अजय

अजय