Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

फिनो पेमेंट्स बैंक के बोर्ड ने अंतरिम सीईओ का कार्यकाल तीन महीने और बढ़ाया

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) फिनो पेमेंट्स बैंक के निदेशक मंडल ने केतन मर्चेंट के अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यकाल को 27 अगस्त, 2026 से तीन महीने और बढ़ाने की मंज़ूरी दे दी है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि बोर्ड की नामांकन और पारिश्रमिक समिति का यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी पर निर्भर है।

रिजर्व बैंक ने इससे पहले मर्चेंट का कार्यकाल 27 मई, 2026 से तीन महीने और बढ़ाया था।

फरवरी में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े कानूनों के उल्लंघन के आरोप में प्रबंध निदेशक और सीईओ ऋषि गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद मर्चेंट को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया था।

जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने ऑनलाइन मनी गेमिंग से कमाए गए अवैध पैसे को इधर-उधर करने के लिए मुखौटा कंपनियों और भुगतान एग्रीगेटर्स का इस्तेमाल करने के आरोप में गुप्ता को गिरफ्तार किया था।

अंतरिम सीईओ के तौर पर नियुक्ति से पहले, मर्चेंट बैंक के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के तौर पर काम कर रहे थे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय