Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ईरानी अधिकारियों के साथ बातचीत करने तेहरान पहुंचे

इस्लामाबाद, 24 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर ईरान के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार को तेहरान पहुंचे।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि सेना प्रमुख यह यात्रा गृह मंत्री मोहसिन नकवी के साथ कर रहे हैं, जो ‘‘क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों का हिस्सा’’ है।

बयान में कहा गया, ‘‘फील्ड मार्शल पश्चिम एशिया में संघर्ष के शांतिपूर्ण, स्थायी और व्यापक समाधान की दिशा में प्रयासों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’’

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने रविवार को कहा कि इस यात्रा का मकसद आपसी सहयोग को मजबूत करना और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा को बढावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों को जारी रखना है।

भाषा नेत्रपाल रंजन

रंजन