Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

प्रख्यात मराठी विदुषी यास्मीन शेख का 101 वर्ष की आयु में निधन

पुणे, 24 अगस्त (भाषा) मराठी की वरिष्ठ लेखिका, प्रोफेसर और प्रसिद्ध व्याकरण विशेषज्ञ यास्मिन शेख का सोमवार को पुणे में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 101 वर्ष की थीं।

परिवार के अनुसार, शेख ने अपने घर पर अंतिम सांस ली।

इक्कीस जून, 1925 को एक यहूदी परिवार में जेरुशा रूबेन के रूप में जन्मी शेख ने पुणे के एसपी कॉलेज से कला स्नातक की डिग्री हासिल की और इसके बाद अकादमिक करियर की शुरुआत की।

उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर के मिलिंद कॉलेज और मुंबई के सायन स्थित एसआईईएस कॉलेज में मराठी प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने कई पीढ़ियों के विद्यार्थियों को शिक्षित करने और मराठी भाषा की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई लेखकों, विद्वानों और भाषाविदों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें मराठी भाषा एवं भाषाविज्ञान के क्षेत्र में मार्गदर्शक बताया।

भाषा

राखी नरेश

नरेश