नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
प्रादे22 महाराष्ट्र अस्पताल दूसरी लीड आग
अमरावती के अस्पताल में आग: तीन शिशुओं की मौत; मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए
अमरावती (महाराष्ट्र), महाराष्ट्र के अमरावती शहर में सोमवार तड़के एक सरकारी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि49 लीड विपक्ष बंगला
विपक्ष ने मंत्रियों के आवासों पर हुए खर्च को लेकर सरकार पर निशाना साधा
नयी दिल्ली, कांग्रेस, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर अपनी प्राथमिकताएं दुरुस्त नहीं रखने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले वित्त वर्ष में केंद्रीय मंत्रियों के आधिकारिक आवासों के रखरखाव पर रिकॉर्ड 92.35 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि देश में महंगाई, बेरोजगारी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है तथा नए स्कूलों की जरूरत है।
प्रादे71 उप्र योगी लीड राहुल
राहुल भारत की विरासत, भविष्य से खिलवाड़ क्यों करना चाहते हैं : योगी
रायबरेली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को उनसे सवाल किया कि वह “अर्बन नक्सलियों के हाथों भारत की वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को खराब” क्यों करना चाहते हैं।
अर्थ31 चीनी इस्मा
देश में चीनी की किल्लत नहीं, आने वाले दिनों में घटेंगे खुदरा दामः इस्मा
नयी दिल्ली, चीनी उद्योग निकाय इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी की कोई किल्लत नहीं है और खुदरा बाजार में इसकी कीमतें आने वाले दिनों में घटने की उम्मीद है।
अर्थ41 लीड गेहूं निर्यात
सरकार ने गेहूं और उसके उत्पादों के निर्यात पर लगी रोक हटाई
नयी दिल्ली, सरकार ने सोमवार को गेहूं और उसके उत्पादों के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटा दी। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।
प्रादे44 : तमिलनाडु विजय दूसरी लीड घोषणाएं
तमिलनाडु: विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की
चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके तहत लाभार्थी अब डीलक्स तथा एक्सप्रेस बस सेवाओं में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
दि36 शाह प्रत्यर्पण
बंबीहा गिरोह से जुड़े तीन भगोड़ों को मलेशिया से प्रत्यर्पित किया गया
नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि बंबीहा गिरोह से जुड़े तीन भगोड़े अपराधियों को मलेशिया से प्रत्यर्पित किया गया है, जो सीमा पार से हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी सहित कई मामलों में वांछित थे।
वि11 चीन डोभाल
सीमा मुद्दे पर चीन के विदेश मंत्री से वार्ता करने के लिए बीजिंग पहुंचे एनएसए अजित डोभाल
बीजिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे, जहां वह अपने चीनी समकक्ष और विदेश मंत्री वांग यी के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की वार्ता में हिस्सा लेंगे।
वि10 पाक मौलवी
पाकिस्तान के पंजाब में सांप्रदायिक हमले में सुन्नी मौलवी की हत्या
लाहौर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मस्जिद के भीतर सांप्रदायिक हमले में एक सुन्नी मौलवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
खेल17 खेल भारत पारी
भारत ने नौ विकेट पर 503 रन पर पारी घोषित की
कोलंबो, भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन घोषित कर दी।
खेल15 खेल मंत्रालय खेलों चयन
दबाव के बावजूद एशियाई खेलों के चयन मानदंड में ढील नहीं: खेल मंत्रालय
नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि एक साल पहले घोषित चयन मानदंडों पर खरे नहीं उतरने वाले खिलाड़ियों को उनके समर्थकों की ओर से बनाए जा रहे ‘दबाव’ के बावजूद एशियाई खेलों के लिए चुनी गयी भारतीय टीम में जगह नहीं दी जाएगी।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;
वि7 एआई रोजगार
एआई की चमक-दमक का दूसरा पहलू है डेटा लेबलिंग का गुमनाम, उबाऊ और अस्थायी काम
मेलबर्न, रोजगार पैदा करने और खत्म करने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका को लेकर जारी चर्चा के बीच यह चिंताजनक हकीकत अक्सर नजरअंदाज हो जाती है कि एआई के लिए डेटा लेबलिंग का गुमनाम, उबाऊ और अस्थायी होता है जिसे कुशल हाथ अंजाम देते हैं।
वि9 एआई तस्वीर सकंट
तकनीक से जांची जा सकती है तस्वीरों की प्रामाणिकता, लेकिन क्या फर्जी छवियों की समस्या खत्म होगी?
मेलबर्न, किसी दावे की पुष्टि करनी हो तो इंटरनेट पर लोग कभी कहा करते थे, ‘‘तस्वीर दिखाओ, तभी मानेंगे।’’ लेकिन तकनीक ने अब यह स्थिति बदल दी है।
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप