Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में 17 वर्षीय लड़के के पास से लगभग 2.5 किलोग्राम पुराने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं और इनके बारे में माना जा रहा है कि वे चोरी के हो सकते हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि किशोर को 22 अगस्त को तब पकड़ा गया जब ‘कार बाजार’ नाके पर तैनात एक टीम ने उसे वीर सावरकर ब्लॉक के एक घर से बैग लेकर बाहर निकलते देखा।

उन्होंने बताया कि टीम ने लड़के को रोका, बैग की जांच की और उसमें चांदी के आभूषण मिले।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, नाबालिग गहने को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहा, जिसके बाद उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से इन्हें जब्त कर लिया गया।

प्रक्रिया के अनुसार किशोर कल्याण अधिकारी के समक्ष लड़के का बयान दर्ज किया गया। बाद में उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा