Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अमृतसर में छह किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन बरामद, पांच गिरफ़्तार

चंडीगढ़, 24 अगस्त (भाषा) पंजाब पुलिस ने अमृतसर में हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से नौ पिस्तौलें और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में मौजूद आकाओं के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर अवैध हथियारों तथा मादक पदार्थों की खेप प्राप्त कर आगे पहुंचाते थे।

इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

डीजीपी ने कहा कि अन्य आरोपियों की पहचान करने तथा हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश