Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हल्द्वानी के विद्यालय में भूत-प्रेत की अफवाह फैलने से मची अफरा-तफरी

हल्द्वानी (उत्तराखंड), 24 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में नैनीताल जिले के एक विद्यालय में सोमवार को कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद भूत-प्रेत की अफवाह फैल गयी जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूत्रों के अनुसार बनभूलपुरा इलाके के एक निजी इंटर कॉलेज में 'यूनिट टेस्ट' चल रहा था, इसी दौरान 10 वीं और 11वीं कक्षाओं की एक-दो छात्राओं ने तबीयत खराब होने और चक्कर आने की शिकायत की।

सूत्रों के मुताबिक इनमें से एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी छात्राएं घबरा गईं और कुछ डर के कारण रोने भी लगीं ।

सूत्रों का कहना है कि इसके बाद, छात्राओं के बीच भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई और देखते ही देखते कई कक्षाओं में छात्राएं भयभीत हो गईं । इस कारण परीक्षा भी प्रभावित हो गयी ।

सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात सामान्य होने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

स्कूल की प्रवक्ता नीलम ने बताया कि कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि स्कूल में स्थिति पूरी तरह सामान्य है ।

भाषा सं दीप्ति राजकुमार

राजकुमार