Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कोलकाता पुलिस ने हुगली नदी में डूब रहे दो लड़कों को बचाया

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) कोलकाता पुलिस के जवानों ने सोमवार को अहिरीटोला घाट पर हुगली नदी में डूब रहे दो लड़कों को बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। श्रावण उत्सव के दौरान नदी यातायात पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के तहत घाट पर तैनात डीएमजी कर्मियों ने नदी में स्नान करते समय दोनों लड़कों को मुसीबत में देखा।

उन्होंने कहा, “एएसआई सत्यजीत बनर्जी, डीएमजी कांस्टेबल मिथुन मंडल और सिविक वॉलंटियर राजेश मंडल ने तुरंत लड़कों को बचाने के लिए कार्रवाई की और उन्हें सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया।”

केष्टोपुर निवासी दोनों लड़कों को बाद में आवश्यक कार्रवाई के लिए नॉर्थ पोर्ट पुलिस थाने को सौंप दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, “लड़कों को मुसीबत में देखकर पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया से एक संभावित हादसा टल गया।”

उन्होंने घाटों पर आने वाले लोगों से नदी में उतरते समय सावधानी बरतने की भी अपील की।

उन्होंने कहा, “लोगों को नदी में उतरते समय जोखिम उठाने से बचना चाहिए और पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए। हमारी टीमें आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं, लेकिन जनता का सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”

भाषा तान्या नरेश

नरेश