Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अरुणाचल में एनएससीएन (आईएम) का सदस्य गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद जब्त

ईटानगर, 24 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में एनएससीएन (आईएम) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, एक सूचना के आधार पर असम राइफल्स और राज्य पुलिस के संयुक्त दल ने रविवार को न्यू पनिडुरिया इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, पांच कारतूस, 5,450 रुपये नकद और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।

बयान में कहा गया है कि यह अभियान जिले में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए असम राइफल्स और पुलिस के बीच मजबूत समन्वय को दर्शाता है।

भाषा

राखी मनीषा

मनीषा