Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मप्र: होटल में लड़कियों के साथ पकडे़ गए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी ने निष्कासित किया

भोपाल, 24 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने पिछले दिनों गुना के एक होटल में कुछ लड़कियों के साथ पकडे़ गए राजगढ़ जिले के ब्यावरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल दांगी को सोमवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि दांगी पिछले दिनों अनैतिक कार्यों में संलिप्त पाए गए और इस तरह के कार्यों का पार्टी हमेशा विरोध करती है।

उन्होंने कहा, 'इस तरह के कार्यों का कांग्रेस पार्टी में कोई स्थान नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार राहुल दांगी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।'

दांगी सहित चार लोग जिले के चांचौड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार को तीन लड़कियों के साथ बीनागंज के एक होटल में पकड़े गए थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की थी। चूंकि तीनों लड़कियां बालिग थीं और कोई शिकायतकर्ता न होने से पुलिस ने उन्हें तहसील में पेश किया, जहां से जमानत मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

भाषा ब्रजेन्द्र

मनीषा

मनीषा