Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भारी बारिश के बीच पुरानी दिल्ली के पहाड़ी भोजला इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा ढह गया, जिससे आसपास खड़े दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था।

डीएफएस अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह घटना दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच हुई, जिसके कारण कई स्थानों पर जलभराव और यातायात बाधित हुआ।

भाषा नोमान

नोमान रंजन

रंजन