Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए नयी दिल्ली रवाना हुए

(फाइल फोटो के साथ)

इंफाल, 24 अगस्त (भाषा) मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह राज्य की मौजूदा स्थिति पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात और चर्चा करने के लिए सोमवार सुबह नयी दिल्ली रवाना हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिंह की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने की मांग तेज हो रही है।

इस मांग को लेकर ‘कैंपेन फॉर जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन' (जेएफडी) की अगुवाई में प्रदर्शन हो रहे हैं। जेएफडी का कहना है कि 1951 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गयी सही एनआरसी राज्य में अवैध प्रवासियों की पहचान करने में मदद करेगी।

सिंह ने हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की थी तथा उन्हें जनगणना से पूर्व एनआरसी को अद्यतन किये जाने की मांग के बारे में बताया था।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘राज्य की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए सिंह को केंद्रीय नेताओं ने बुलाया है।’’

भाषा

राजकुमार वैभव

वैभव