Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गोवा में एक क्लब के पास युवाओं के दो गुटों के बीच झड़प, आठ लोग गिरफ्तार

पणजी, 24 अगस्त (भाषा) गोवा में एक क्लब के पास युवाओं के दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के पणजी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले एसओएचओ क्लब के पास यह झड़प हुई।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर गुट बनाए, सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट की, जिससे शांति एवं व्यवस्था प्रभावित हुई।

पुलिस ने प्रचय कोलापटे, जेडन रेबेलो, एलरॉय वेगास, एशबेल फरेरो, मुकेश, रॉयडन मिस्किटा, जॉय फर्नांडिस और जोसेफ कार्डोजो को गिरफ्तार किया है। सभी की उम्र 20 वर्ष के आसपास है।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धाराओं 194(2) (उपद्रव), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 352 (सार्वजनिक शांति भंग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी वैभव

वैभव