Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पटना हवाई अड्डे पर उतरते समय एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकराया, सभी यात्री सुरक्षित

( प्रादे60 दूसरे पैरा में सुधार के साथ रिपीट )

पटना, 24 अगस्त (भाषा) बिहार की राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह दिल्ली से आए एयर इंडिया के एक विमान के उतरते समय, उससे एक पक्षी टकरा गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान में सवार सभी 164 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-पटना उड़ान एआई-1741 पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 7:44 बजे उतरने वाली थी, तभी पायलट ने पक्षी से टकराने की आशंका की सूचना दी।

उन्होंने कहा, “विमान के सुरक्षित उतरने के बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।”

अधिकारी के अनुसार, इस घटना से हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

भाषा कैलाश

मनीषा

मनीषा

मनीषा