Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण गोवा स्थित श्री दामोदर मंदिर में पूजा-अर्चना की

पणजी, 24 अगस्त (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वार्षिक उत्सव के अवसर पर दक्षिण गोवा स्थित श्री दामोदर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

रविवार को गोवा पहुंचने वाले केजरीवाल ने स्थानीय देवता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए वास्को गये। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी, गोवा आप अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक और अन्य लोग मौजूद थे।

पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके केजरीवाल ने कहा कि ईंधन में इथेनॉल मिलाना देश की जनता के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि वह मंगलवार दोपहर तीन बजे ई20 को लेकर एक टाउनहॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

भाषा तान्या रंजन

रंजन