नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
प्रादे24 : महाराष्ट्र अस्पताल आग मुख्यमंत्री
अमरावती अस्पताल में आग: उच्चस्तरीय जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता
मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमरावती के जिला महिला अस्पताल में सोमवार को आग लगने से तीन शिशुओं की मौत होने पर दुख जताया और घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए।
प्रादे44 : तमिलनाडु विजय दूसरी लीड घोषणाएं
तमिलनाडु: विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की
चेन्नई, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके तहत लाभार्थी अब डीलक्स तथा एक्सप्रेस बस सेवाओं में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
दि1 : कांग्रेस इसरो सरकार
इसरो को कमजोर कर रही मोदी सरकार : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अंतरिक्ष कार्यक्रम के निजीकरण की दिशा में आक्रामक रूप से आगे बढ़ रही है और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की भूमिका सीमित की जा रही है।
प्रादे35 : उप्र आदित्यनाथ राहुल
राहुल क्यों अर्बन नक्सलियों के हाथों भारत की वर्तमान पीढ़ी का भविष्य खराब करना चाहते हैं : आदित्यनाथ
रायबरेली (उप्र), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मनु स्मृति वाले बयान की तीखी आलोचना करते हुए उनसे सवाल किया कि वह क्यों अर्बन नक्सलियों के हाथों भारत की वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को खराब करना चाहते हैं?
दि11 : न्यायालय जेपीएससी लीड जांच
जेपीएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, झारखंड सरकार को नोटिस
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेपीएससी) में कथित गड़बड़ियों की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर केंद्र और झारखंड सरकार को सोमवार को नोटिस जारी किए।
खेल8 : खेल हॉकी कप भारत निराशा
आंसुओं से लाल आंखें, चेहरे पर उदासी, पदक चूकने की कसक : बाहर होने के बाद भारतीय खेमे की तस्वीर
एम्सटेलवीन, हूटर बजते ही डगआउट में बैठी भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी सविता पूनिया और उनकी साथी गोलकीपर बिछू देवी अपने आंसू नहीं रोक सकी और ठीक पीछे बैठी इशिका चौधरी को यकीन ही नहीं हुआ कि अपने पहले ही विश्व कप में वह पदक के इतने करीब पहुंचकर चूक गई ।
वि8 : न्यूजीलैंड सोशल मीडिया प्रतिबंध
न्यूजीलैंड में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध का प्रस्ताव
वेलिंगटन, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा सोशल मीडिया मंचों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला एक प्रस्तावित कानून पेश करते हुए कहा है कि इन मंचों से युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को नुकसान पहुंच रहा है।
वि6 : पाकिस्तान इमरान
इमरान की पार्टी ने उन्हें जांच के लिए तत्काल शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने की मांग की
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने एक सरकारी अस्पताल में अधिकारियों की ‘‘लगातार लापरवाही’’ की निंदा की और आरोप लगाया कि हृदय संबंधी जटिलताओं के संभावित खतरे को लेकर हृदयरोग विशेषज्ञों की चिंता के बावजूद खान की सीटी कोरोनरी एंजियोग्राफी (सीटीए) नहीं कराई गई।
खेल6 : खेल भारत लीड लंच
पंत और जुरेल के अर्धशतक, भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन
कोलंबो, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 419 रन बनाए।
अर्थ6 : बैंक हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की दी धमकी
नयी दिल्ली, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने में देरी, प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को लेकर मतभेद और पेंशन संबंधी मुद्दों समेत कई लंबित मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल करने का फैसला किया है।
अर्थ14 : खाद्य प्रसंस्करण
पीएमएफएमई योजना को दो लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा होने के बाद आगे बढ़ाने की तैयारी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना के तहत दो लाख इकाइयों को मंजूरी देने का लक्ष्य हासिल होने के बाद इसे 30 सितंबर की मौजूदा अस्थायी समयसीमा से आगे बढ़ाने की संभावना है। योजना को मौजूदा स्वरूप में या संशोधनों के साथ जारी रखा जा सकता है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा