Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर, 24 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि चार दिन पहले ही उसे उत्तराखंड के रुड़की में उसके कथित प्रेमी के कब्जे से बरामद किया गया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी करीब एक महीने पहले सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अपने माता-पिता के घर से राजू नामक युवक के साथ कथित तौर पर चली गई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने राजू के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान पुलिस ने चार दिन पहले किशोरी को रुड़की में राजू के कब्जे से बरामद किया था। राजू को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, किशोरी ने अपने माता-पिता के पास लौटने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे उसके मामा के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि रविवार को किशोरी जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव में अपने मामा के घर की छत पर फंदे से लटकी मिली। किशोरी की मौत से जुड़ी परिस्थितियों और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा