Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अमेरिका के और प्रतिबंधों की तैयारी के बीच ईरानी रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर

दुबई, 24 अगस्त (एपी) ईरान की मुद्रा रियाल सोमवार को कारोबार शुरू होने के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20.2 लाख रियाल के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। ईरान की अर्थव्यवस्था लगातार जारी प्रतिबंधों और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी से बुरी तरह प्रभावित हुई है।

ईरान के अनौपचारिक मुद्रा बाजार में रियाल में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और व्यापक प्रतिबंधों की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका ने कहा है कि ये प्रतिबंध ‘‘आर्थिक रूप से निर्णायक’’ होंगे और इससे ईरान पर दबाव और बढ़ेगा।

अमेरिका और इज़राइल के 28 फरवरी को ईरान पर हमला करने से पहले ही उसकी मुद्रा पर दबाव कायम था। उस समय ईरान दोहरे अंक की मुद्रास्फीति और नकारात्मक वृद्धि से जूझ रहा था। हालांकि, करीब छह महीने से जारी युद्ध का ईरान की अर्थव्यवस्था पर और अधिक असर पड़ा है जिससे मुद्रा लगातार नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच रही है।

एपी निहारिका

निहारिका