Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में कार शोरूम में लगी आग, 30 वाहन जले

कोलकाता, 24 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में जेसोर रोड स्थित एक कार शोरूम में सोमवार तड़के आग लग गई, जिसमें कम से कम 30 वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में स्थित कार शोरूम में सुबह करीब 4:45 बजे लगी आग में किसी के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियों को करीब तीन घंटे का समय लगा।

उन्होंने कहा, “कुछ ही पलों में आग शोरूम के दूसरे हिस्सों में भी फैल गई। मध्यमग्राम और बिराटी से दमकल की गाड़ियां सबसे पहले मौके पर पहुंचीं।”

उन्होंने कहा, “बाद में दमकल की कई और गाड़ियों को भी आग बुझाने के काम में लगाया गया।”

अधिकारी ने कहा, 'फिलहाल शीतलन की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा।'

उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण जेसोर रोड पर यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई।

मध्यमग्राम दमकल केंद्र के अधिकारी शुभाशीष नाथ ने कहा, “हमने आग पर काबू पा लिया है। शोरूम के अंदर आग बुझाने या अग्नि सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी।”

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा