Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा, 24 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार रात थाना मगोर्रा क्षेत्र के लोरिहा पट्टी गांव में हुई। कुछ चोर ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से एक ने ट्रांसफार्मर का बिजली लाइन से कनेक्शन काटने का प्रयास किया, तभी उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद मृतक के साथी उसका शव वहीं छोड़कर फरार हो गए। मृतक की पहचान अलीगढ़ के गिरधरपुर गांव निवासी अजय यादव (पुत्र कुंवरपाल) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अब मृतक के साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा