Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली में बारिश से यातायात प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव; भारी बारिश का अलर्ट

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) दिल्ली के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट और मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नयी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश हुई।

यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शहर के कुछ हिस्सों में यातायात जाम और जलभराव की जानकारी साझा की।

दिल्ली में सोमवार को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है।

शहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज क्षेत्र में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा