Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

रेज ऑफ बिलीफ का आईपीओ एक सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) मॉम्स बिलीफ ब्रांड के तहत संचालित रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक सितंबर को खुलेगा। आईपीओ का मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ के तहत 125 करोड़ रुपये के करीब 52.30 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ एक सितंबर को खुलेगा और तीन सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 31 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।

नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी की विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच 319 नए केंद्र स्थापित करना शामिल है।

कंपनी के शेयर को आठ सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा निहारिका

निहारिका