Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सेरेना और अल्काराज़ यूएस ओपन मिश्रित युगल मुकाबले में क्वालीफायर से भिड़ेंगे

न्यूयॉर्क, 24 अगस्त (एपी) सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज़ यूएस ओपन मिश्रित युगल टेनिस चैंपियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेंगे।

सेरेना और अल्काराज़ का मुकाबला आठ टीमों के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से आगे बढ़ने वाली किसी टीम से होगा।

सेरेना 2022 के बाद पहली बार यूएस ओपन में वापसी कर रही हैं। उन्हें और अल्काराज को 16 टीमों के टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला है।

मिश्रित युगल का पहला राउंड और क्वार्टरफाइनल मंगलवार को होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे। विजेता टीम को 10 लाख डॉलर का पुरस्कार मिलेगा।

दो बार की मौजूदा महिला चैंपियन एरिना सबालेंका और 23 बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नोवाक जोकोविच को शीर्ष वरीयता दी गई है। वह पहले मैच में लेयला फर्नांडीज और फ्रांसेस टियाफो की जोड़ी का सामना करेंगे।

अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला और टेलर फ्रिट्ज को दूसरी वरीयता प्राप्त है और वे डायना श्नाइडर और कैस्पर रूड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

एपी

पंत

पंत