Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

प्रणेश एम ने कनिज़ा ओपन शतरंज खिताब जीता

कनिज़ा (हंगरी), 24 अगस्त (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने अंतिम दौर में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करके प्रतिष्ठित कनिज़ा ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

भारत के 19 वर्षीय खिलाड़ी ने नौवें और अंतिम दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए अपना दबदबा बनाया और जीत हासिल करके खिताब अपने नाम पर सुरक्षित किया। प्रणेश की रेटिंग 2673 है और वह नवीनतम फिडे विश्व रैंकिंग में 44वें स्थान पर हैं।

हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने प्रणेश को टूर्नामेंट जीतने बधाई दी।

भारतीय दूतावास ने एक्स पर लिखा, ‘‘प्रणेश को बहुत-बहुत बधाई। वैश्विक मंच पर भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखकर हमें बेहद गर्व हो रहा है। हंगरी भारतीय शतरंज के लिए एक बेहतरीन मंच बना हुआ है।’’

प्रणेश तमिलनाडु के कराईकुडी के रहने वाले हैं। उन्होंने नौ राउंड में सात अंक हासिल करके टूर्नामेंट खिताब जीता।

भाषा

पंत

पंत