Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शामली में मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.08 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद

मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 अगस्त (भाषा) शामली पुलिस ने थानाभवन थाना क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 450 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ आठ लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शामली के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने रविवार रात थानाभवन थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फारुख को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 450 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनंद वैभव खारी

खारी