Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ट्रेन में महिला यात्रियों से ‘बदसलूकी’ के आरोप में वन अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

कासरगोड (केरलम), 24 अगस्त (भाषा) केरलम के कासरगोड में ट्रेन में महिला यात्रियों से बदसलूकी करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में एक वन अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कासरगोड रेलवे पुलिस ने प्रभागीय वन अधिकारी जोस मैथ्यू के खिलाफ 22 अगस्त यानी शनिवार को मामला दर्ज किया।

मैथ्यू कासरगोड में प्रभागीय वन अधिकारी के पद पर तैनात है।

पुलिस के अनुसार, चेरुपुझा के जोस गिरि का रहने वाला मैथ्यू तिरुवनंतपुरम से कासरगोड जाने वाली ओखा एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी के डिब्बे में शनिवार को यात्रा कर रहा था।

प्राथमिकी के अनुसार, उसने महिला यात्रियों से कथित तौर पर बदसलूकी की और अश्लील इशारे किए। यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी और ट्रेन के तड़के कासरगोड रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने मैथ्यू को रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि उसे नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया और सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले अश्लील इशारे या कृत्य करने के आरोप में उसके खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धारा 119(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

कासरगोड रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के सिलसिले में मैथ्यू से जल्द पूछताछ की जाएगी।

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव