Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केरलम में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई लॉरी, दो लोगों की मौत

कन्नूर (केरलम), 24 अगस्त (भाषा) केरलम में कन्नूर जिले के पिलाथारा में रविवार देर रात एक टैंकर लॉरी के सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे हुई।

उसने बताया कि हादसे में मारे गए दोनों व्यक्ति मैकेनिक थे और खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि टैंकर लॉरी कथित तौर पर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई जिससे आग लग गई।

उसने बताया कि इस टक्कर के कारण दोनों मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि लकड़ी से लदा ट्रक आग के कारण जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन एवं बचाव कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस ने बताया कि आग को टैंकर लॉरी तक फैलने से रोकने के लिए उसे घटनास्थल से तुरंत हटा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

भाषा सिम्मी वैभव

वैभव