Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

महाराष्ट्र के अमरावती में सरकारी अस्पताल की एनआईसीयू में आग, तीन शिशुओं की मौत

अमरावती (महाराष्ट्र), 24 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार तड़के एक सरकारी अस्पताल की नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में आग लगने से तीन शिशुओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिला महिला अस्पताल में हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू में एक वेंटिलेटर से तड़के करीब सवा तीन बजे अचानक चिंगारी निकली जिससे वहां आग लग गई।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने आग लगने के बाद शिशुओं को एनआईसीयू से बाहर निकाला लेकिन तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि छह शिशुओं को एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सिम्मी खारी

खारी