Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर, 24 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार देर रात पुलिस और फ्रंटियर कोर की एक संयुक्त जांच चौकी पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम दो सुरक्षाकर्मी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने खैबर जिले के तख्त बेग स्थित जरमत खान शहीद संयुक्त जांच चौकी पर हमला बोल दिया।

दोनों ओर से हुई गोलीबारी के दौरान पुलिस कांस्टेबल शुमल शलमानी और फ्रंटियर कोर के अधिकारी नजीर की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल कसे तैनात किया गया है और खैबर जिले के पुलिस अधिकारी वकार अहमद की देखरेख में तलाश अभियान जारी है।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी