देवघर (झारखंड), 23 अगस्त (भाषा) झारखंड के देवघर जिले में साइबर ठगी के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
देवघर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कैलाश प्रसाद महतो ने बताया कि ये गिरफ्तारियां सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान की गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 मोबाइल फोन और 17 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निरंजन महरा, दीपक कुमार, आदर्श महरा, शुभम कुमार, राहुल दास, सौरव कुमार दास, सुमित कुमार, कुंदन दास और उत्तम कुमार के रूप में हुई है। सभी सारठ के रहने वाले हैं।
महतो ने कहा, ‘‘विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों के संबंध में उनकी संलिप्तता का पता चला है। व्यापक नेटवर्क की पहचान करने और धोखाधड़ी के दायरे का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’
भाषा शुभम आशीष
आशीष