Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गिनी की राजधानी में कचरे का पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत

कोनाक्री, 23 अगस्त (एपी) गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के सबसे बड़े ढलाव स्थल पर कचरे का पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत हो गई। केंद्र सरकार के अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूर्वाह्न दो बजे दार एस सलाम में कचरे का ढेर ढहने से पास की झोपड़ियां उसके नीचे दब गईं। जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी था। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई मकान नष्ट हो गए हैं।

‘मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन’ के स्वच्छता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे ममादौ बाइलो ने बताया कि इस स्थल को रविवार को बंद किया जाना था।

अधिकारियों के अनुसार, कचरे के पहाड़ के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को वहां से हटने के नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद कई लोगों ने इलाका खाली कर दिया था। हालांकि, हादसे के समय भी कई लोग वहां मौजूद थे।

क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री दियेनाबू तुरे ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां रह रहे बाकी परिवारों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।’’

एपी आशीष सुरेश

सुरेश