Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गुजरात के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेकर 'झूठा संदेश' फैलाने के आरोप में पत्रकार पर मामला दर्ज

अहमदाबाद, 23 अगस्त (भाषा) अहमदाबाद अपराध शाखा ने गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत देने वाली झूठी और भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर कथित तौर पर पोस्ट करने के आरोप में एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, इस पोस्ट का उद्देश्य मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी की प्रतिष्ठा तथा मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद को नुकसान पहुंचाना था।

अपराध शाखा की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, खुद को 'प्यारा हिंदुस्तान न्यूज नेटवर्क' और 'द न्यूज एक्सक्लूसिव' मंच का कार्यकारी संपादक बताने वाले पवन त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

त्यागी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कथित तौर पर लिखा था, ‘‘बड़ी ब्रेकिंग खबर: गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल को राज्यपाल बनाया जाएगा।’’

पुलिस ने बताया कि यह कथित फर्जी और मनगढ़ंत पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(4), 353(1) और 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश