Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक लड़की के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि

दुर्ग, 23 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगभग तीन वर्षीय लड़की के एच1एन1 वायरस (स्वाइन फ्लू) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती दो वर्ष 11 महीने की लड़की स्वाइन फ्लू से संक्रमित है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की के परिजन उसे सर्दी लगने और बुखार होने पर निजी अस्पताल में ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने लड़की में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए जांच कराई।

अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट में लड़की के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि बालिका को पृथक वार्ड में रखा गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही लड़की के परिजन के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि लड़की की हालत स्थिर है।

भाषा सं संजीव जोहेब

जोहेब