Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भारतीय अंडर20 पुरुष टीम ने दूसरे मैत्री मैच में यमन को हराया

बेंगलुरु, 23 अगस्त (भाषा) भारत की अंडर-20 पुरुष फुटबॉल टीम ने रविवार को यहां ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में दर्शकों के बिना खेले गए अभ्यास मैच में यमन को 1-0 से हराया।

मैच का इकलौता गोल गुनलीबा वांगखैरकपम ने 89वें मिनट में किया।

दोनों टीमों के बीच इससे पहले बृहस्पतिवार को खेला गया पहला अभ्यास मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ था।

भारतीय टीम चीन में होने वाले एएफसी अंडर-20 एशियाई कप-2027 के क्वालीफायर की तैयारी कर रही है। क्वालीफायर 31 अगस्त से छह सितंबर तक उज्बेकिस्तान में खेले जाएंगे। भारतीय टीम 26 अगस्त को ताशकंद के लिए रवाना होगी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता