Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जयपुर की सांस्कृतिक विरासत और पलायन के मुद्दे पर युवा शक्ति मंच ने निकाली जन आक्रोश रैली

जयपुर, 23 अगस्त (भाषा) जयपुर की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और चारदीवारी क्षेत्र से बहुसंख्यक समुदाय के लोगों के कथित पलायन के मुद्दे को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान ने रविवार को यहां ‘जन आक्रोश रैली’ निकाली।

रैली की शुरुआत खोले के हनुमान जी मंदिर से हुई, जो जयपुर-दिल्ली मार्ग और शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल पहुंचकर समाप्त हुई।

रैली के मद्देनजर शहर की कई सड़कों पर यातायात मार्ग में बदलाव किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जुलूस के मार्ग पर वाहनों की पार्किंग पर भी रोक लगाई गई।

आयोजकों ने दावा किया कि रैली में हजारों लोगों ने भाग लिया।

युवा शक्ति मंच राजस्थान के संयोजक सुनील सिंह ने बताया कि रैली में महिलाएं भी शामिल हुईं।

सिंह ने कहा कि रैली का उद्देश्य जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की मांग करना था।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब