Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कोटा में आवारा कुत्ते ने पांच वर्षीय बच्ची पर किया हमला

कोटा, 23 अगस्त (भाषा) राजस्थान के कोटा के छावनी क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में शनिवार को एक आवारा कुत्ते के हमले में पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

कोटा नगर निगम (केएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि वे शहर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए कदम उठा रहे हैं, जिसमें विशेष रूप से आवारा कुत्तों के लिए आश्रय स्थल का निर्माण भी शामिल है। यह राज्य में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा।

इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में कुत्ता नमरा नामक बच्ची को सड़क पर घसीटता और नोचता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाया।

आयुक्त मेहरा ने कहा, ‘‘पशु प्रजनन नियंत्रण (एबीसी) कार्यक्रम के तहत शिकायत मिलने पर पकड़े गए कुत्तों को नसबंदी के लिए एबीसी केंद्र ले जाया जाता है और उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए तीन-चार दिन बाद उसी इलाके में छोड़ दिया जाता है।’’

मेहरा ने बताया कि फिलहाल सड़कों से पकड़े गए आक्रामक कुत्तों के लिए कोई स्थायी आश्रय उपलब्ध नहीं है। हालांकि, आक्रामक कुत्तों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बांदा धर्मपुरा क्षेत्र में 600-700 कुत्तों की क्षमता वाले एक आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश