Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

रात नौ बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि18 मोदी अंतरिक्ष

अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रहीं निजी कंपनियां अनुसंधान और नवोन्मेष का माहौल बनाएं : मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य कर रहीं निजी कंपनियों से अपने इर्द-गिर्द अनुसंधान के लिए माहौल बनाने की अपील की ताकि दुनिया भर के लोग करियर बनाने के उद्देश्य से भारत आने के लिए प्रेरित हों।

प्रादे91 महाराष्ट्र राहुल दूसरी लीड भाजपा

राहुल गांधी के कार्यक्रम की सफलता से हिली सत्तारूढ़ पार्टी: कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

मुंबई/नागपुर, राहुल गांधी के शनिवार को पुणे में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने रविवार को एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगाए। भाजपा ने इस कार्यक्रम को ‘राजनीतिक हास्य कार्यक्रम’ करार दिया, तो कांग्रेस ने कहा कि युवाओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है।

दि1 कांग्रेस संसद सत्रावसान

अब तक नहीं हुआ सत्रावसान, क्या गृह मंत्री परिसीमन विधेयक के लिए दो-तिहाई बहुमत तलाश रहे हैं: रमेश

नयी दिल्ली, संसद के मानसून सत्र के अवसान में हो रही देरी पर सवाल उठाते हुए, कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि क्या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब भी उस ‘‘दागदार’’ दो-तिहाई बहुमत की तलाश में हैं, जिससे वे एक विशेष सत्र बुलाकर परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पारित करा सकें।

प्रादे131 उप्र महाना दूसरी लीड राष्ट्रगान

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

उन्नाव (उप्र), उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद हो गया, जिसमें वह उन्नाव में कथित रूप से राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से जाते हुए दिख रहे हैं।

दि28 कॉजपा बैठक

कॉजपा सोमवार को केंद्र के आश्वसनों की स्थिति की समीक्षा करेगी, आंदोलन के विकल्प को खुला रखा

नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, जिसमें 25 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन वापस लेने के बाद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

दि46 दिल्ली आरक्षण विरोधी प्रदर्शन

दिल्ली : कनॉट प्लेस में आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

नयी दिल्ली, दिल्ली के कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रविवार को जाति-आधारित आरक्षण के खिलाफ और इस व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर करीब 300 लोग जमा हुए, जिनमें से 20 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे102 असम भाजपा विधायक शिकायत

असम : रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई को धमकी मामले में भाजपा विधायक के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज

डिब्रूगढ़, रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई पर कथित तौर पर हमला करने की धमकी देने के मामले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मयूर बोरगोहेन के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे69 झारखंड छात्र लीड प्राथमिकी

पुलिस-छात्रों के बीच झड़प को लेकर हजारीबाग एवं गिरिडीह जिलों में तीन प्राथमिकी दर्ज, 28 नामजद

रांची, झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प के मामले में 28 नामजद और 900 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रादे119 ईडी केपीएससी आईएएस अधिकारी लीड छापा

केपीएससी ‘घोटाला’ मामला: आईएएस अधिकारी गंगवार के कर्नाटक, उप्र परिसरों पर ईडी की छापेमारी

बेंगलुरु/नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) द्वारा आयोजित एक परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत रविवार को आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के बेंगलुरु और उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित परिसरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि16 ईरान अमेरिका भारत विशेषज्ञ

चार दशक की युद्ध तैयारी ने ईरान को तबाह करना अमेरिका के लिए मुश्किल बनाया : भारतीय रक्षा विशेषज्ञ

वाशिंगटन, भारतीय सैन्य विशेषज्ञ ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित युद्ध के लिए चार दशक तक तैयारी की थी, जिसमें उसके शीर्ष नेतृत्व के खत्म होने जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी भी शामिल थी, यही वजह है कि उसके विरोधियों के लिए ईरान को पूरी तरह तबाह करना मुश्किल हो रहा है।

अर्थ9 पीएनजी राज्य

केंद्र ने राज्यों से पीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने घरों में पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) की पहुंच और इस्तेमाल बढ़ाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। ये अधिकारी गैस वितरण कंपनियों और पेट्रोलियम विपणन कंपनियों के साथ समन्वय कर उन घरों को पाइप वाली रसोई गैस से जोड़ने में मदद करेंगे, जहां पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है।

खेल23 खेल लीड भारत

पडिक्कल का शतक, भारत ने पांच विकेट पर 300 रन बनाए

कोलंबो, देवदत्त पडिक्कल के लगातार दूसरे शतक से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन रविवार को यहां पहली पारी में पांच विकेट पर 300 रन बनाए।

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र