Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भोंडसी जेल में मादक पदार्थ के मामले में बंद नाइजीरियाई कैदी की मौत

गुरुग्राम, 23 अगस्त (भाषा) भोंडसी जेल में मादक पदार्थ मामले में बंद एक नाइजीरियाई कैदी की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने इस घटना की सूचना नाइजीरियाई दूतावास को दे दी है। मामले में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भोंडसी जिला जेल से मिली जानकारी के अनुसार, नाइजीरियाई नागरिक एलेक्स टोचुकवु ओसुजी (47) को सेक्टर-29 थाने में दर्ज अवैध मादक पदार्थों को रखने/बेचने से जुड़े मामले में 17 जुलाई से वहां रखा गया था।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ओसुजी को बुखार, कम खाना खाने, सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और 22 अगस्त को उसकी हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए रात में सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव फिलहाल शवगृह में रखा गया है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश